बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण,आवास योजना के फॉर्म बांटने पहुंची टीम…..

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण ने क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रभावितों को राहत देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत 20 मार्च से 31 मार्च तक क्षेत्र में कैंप लगाकर प्रभावित पात्र परिवारों के आवेदन भरवाए जाने का कार्य किया जाएगा।

मंगलवार को नगर निगम सभागार में लगने वाले कैंप में होने वाले कार्यों के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यहां सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण सत्र के पश्चात टीम प्रभावित क्षेत्र में आवास योजना के फॉर्म वितरित करने पहुंची। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि फार्म पार्टी जाने का कार्य 19 मार्च तक चलेगा, इसके पश्चात लगाए जाने वाले कैंपों में पात्र परिवारों के फॉर्म भरवाने का कार्य शुरू होगा।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…