और बड़ी इस ब्लागर की मुश्किलें, तीन दिन में दो मुकदमे दर्ज…..

हल्द्वानी। ब्लागर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। आर्म्स एक्ट व कुमाऊं के देवी देवताओं के अपमान के आरोप में प्राथमिकी के बाद दो दिन पूर्व में एक ब्लागर के साथ मारपीट के बाद अब ज्योति अधिकारी व उसके पति पर पड़ोसी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति पर तीन दिन में यह दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। संपदा विहार लालमणि निवाड़ फेस-1 किराना व्यापारी नीरज भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि व अपने घर के बाहर किराने की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि कुछ समय से ज्योति अधिकारी के पति उनकी दुकान के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होने की बात भी कही गई है। भट्ट का यह भी आरोप है कि इसके बाद ब्लागर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उनकी पत्नी के बारे में आपत्तिजनक और झूठे आरोप लगाए व उन्हें भी धमकी दी, जिससे उनके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। तहरीर में कहा गया है कि 12 मार्च को आरोपी पहले उनके घर पहुंचे और धमकी देकर चले गए। बाद में दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा ज्योति अधिकारी ने आपातकालीन सेवा 112 पर यह झूठी सूचना दी गई कि नीरज भट्ट उनके घर पहुंचे हैं, जबकि उस समय वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में होने का दावा किया गया है। हल्द्वानी कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…