वार्ड 37 में लगा UCC विवाह पंजीकरण शिविर, आयुष्मान कार्ड के साथ जीरो बैलेंस खाते भी खुले….

हल्द्वानी। भाजपा नेता हृदयेश कुमार और उनकी माता पार्षद वार्ड न० 37 विद्या देवी के सहयोग से दमुवादूंगा के वार्ड 37 में UCC विवाह पंजीकरण शिविर कैम्प लगाया गया। इस दौरान आईडीबीआई बैंक द्वारा निशुल्क जीरो बैलेंस खाते भी खोले गए साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर का लाभ लेने के लिए क्षेत्र की जनता ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा नेता हृदयेश कुमार ने बताया कि यह पहल आमजन को सरकार की योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। आगे भी मेरे और मेरी माता जी द्वारा क्षेत्र की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे।

Advertisement
  • Related Posts

    धातु के कप के नीचे पटाखा जलाना पड़ा भारी, विस्फोट में रिक्रूट की मौत…

    गले में जा घुसा धातु का टुकड़ा, छह महीने से पीएसी में ले रहा था प्रशिक्षण; तीन माह पहले हुआ था बेटी का जन्म रुद्रपुर। दीपावली पर पटाखा जलाने के…

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…