मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त ने जताई चिंता,इमारतों की जांच के निर्देश…..

Spread the News

नैनीताल। जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने क्षेत्र में तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई है। निरीक्षण में सामने आया कि कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं और साथ ही होमस्टे योजना का लाभ भी लिया जा रहा है। आयुक्त ने क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी इमारतों के निर्माण और योजनाओं का दुरुपयोग को गंभीरता से लेते हुए

आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल और जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बन रही ऐसी सभी इमारतों और रिसॉर्ट्स की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या अनियोजित निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार के निर्माणों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि भू-कानून का दुरुपयोग रोका जा सके।

  • Related Posts

    भारत पहुंची ईरान और इजरायल युद्ध की तपिश, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुआ इजाफा…..

    Spread the News

    Spread the Newsईरान और इजरायल के बीच जारी जंग का असर आम आदमी की रसोई के बजट पर भी पड़ने जा रहा है। यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी…

    भांजियों पर करता था आपत्तिजनक टिप्पणी, मामा ने ट्रक से कुचल उतारा मौत के घाट….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। तीर्थ नगरी के भगवानपुर इलाके में होटल के कुक की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी ट्रक…