यहां मामूली विवाद पर पड़ोसी ने चलाई गोली, 3 घायल..Video…

Spread the News

अल्मोड़ा। भवन की छत डाले जाने से गुस्साए युवक के फायर झोंकने से तीन लोग घायल हो गए। सार्वजनिक स्थल पर अचानक गोली चलने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक थाना धौलछीना के ग्राम पंचायत मंगलता में अर्जुन सिंह द्वारा मिस्त्री को मरम्मत के लिए मकान की छत दिखाने से गुस्साए पड़ोसी राजेंद्र सिंह नेगी ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की। तभी वहां पहुंचे अर्जुन के बेटे मनजीत और पत्नी दीपा ने राजेंद्र को गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर वह और भड़क गया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से उनकी तरफ फायर झोंक दिया। घटना में अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…