गुंडागर्दी पर पुलिस की सख्त कार्रवाई,जिम संचालक पर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार..Video…..

Spread the News

हल्द्वानी। दिनांक 28.02.2026 को नारायण सिंह धामी, निवासी आवास विकास कालोनी, हल्द्वानी द्वारा काठगोदाम थाने में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया किचंबल पुल पर अज्ञात हमलावरों द्वारा उनके पुत्र के गले पर धारदार हथियार से गजानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित साक्ष्य इकट्ठे कर मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए कुछ ही घंटों में घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार ( कांच की बोतल) बरामद कर ली।

मामले में पुलिस ने अभियुक्त 1-भाष्कर गंगोला (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व. शेर सिंह गंगोला, निवासी: कुमायूँ कालोनी, दमुवाढूँगा।

2- विजय सिंह मेहरा (उम्र 32 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह मेहरा, निवासी: शर्मा बागनाथ कालोनी, काठगोदाम।

3- लोकपाल सिंह मेहरा (उम्र 43 वर्ष) पुत्र चन्दर सिंह, निवासी: शिवपुरी जवाहर ज्योति, चम्बल पुल। को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर लगातार कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…