ममता हुई शर्मशार, कलयुगी मां ने अपनी 21 दिन की बच्ची को गर्दन मरोड़ कर मार डाला….

Spread the News

बागेश्वर। जिले में ममता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सास-ससुर ने अपनी बहू के खिलाफ नवजात पोती की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है, जिसमें बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई।

बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में कलयुगी मां ने अपनी ही 21 दिन की बेटी की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। सास-ससुर की शिकायत पर पुलिस ने महिला के आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं महिला ने भी सास-ससुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार बीती 10 फरवरी की रात जैसर गांव निवासी केशर सिंह कोरंगा के परिजन अपनी 21 दिन की मासूम बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बच्ची के गले पर कुछ निशान देखे,मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिपोर्ट में पता चला कि बच्ची की मौत गला दबाने से हुई थी। मौत की वजह जमीन पर पटखने या गर्दन मरोड़ना हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण गर्दन पर चोट बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का एंगल मानकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में इस जघन्य अपराध की वजह सास-ससुर से चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

बच्ची के दादा केशर सिंह कोरंगा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब परिवार के अन्य लोग एक शादी समारोह में गए थे, तब घर पर बहु दीपा ने अपनी नवजात बेटी की हत्या कर दी। ससुर ने यह भी बताया कि बहू का लंबे समय से सास-ससुर के साथ विवाद चल रहा था, जिसकी काउंसलिंग भी पुलिस हेल्पलाइन में हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार दीपा का पति विदेश में नौकरी करता है। पुलिस ने आरोपी मां दीपा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…