तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मां ने ही दी बेटे को मारने की सुपारी…… 

Spread the News

देहरादून। राजधानी के तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हुई हत्या का सनसनीखेज कारण सामने आया है। हत्या का कारण 14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील रहा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह हत्या पारिवारिक विवाद और संपत्ति सौदे से जुड़े आर्थिक दबाव का नतीजा थी। जमीन की बिक्री पर स्टे और एडवांस रकम लौटाने की मजबूरी ने पूरे मामले को हत्या की साजिश में बदल दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की मां बीना शर्मा ने जीएमएस रोड स्थित अपनी संपत्ति को डॉक्टर अजय खन्ना को 14 करोड़ रुपये में बेचने का एग्रीमेंट किया था। इस सौदे के तहत अब तक करीब 8 करोड़ रुपये एडवांस के रूप में बीना शर्मा को दिए जा चुके थे। लेकिन अर्जुन शर्मा ने इस संपत्ति पर कानूनी स्टे ले लिया, जिससे न तो रजिस्ट्री हो सकी और न ही खरीदार को कब्जा मिल पाया।

एग्रीमेंट की शर्तों के अनुसार यदि सौदा पूरा नहीं होता, तो एडवांस की रकम दोगुनी वापस करनी थी। इसी कारण डॉक्टर अजय खन्ना लगातार बीना शर्मा पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था। इस विवाद के चलते मां-बेटे के बीच घरेलू तनाव और झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे थे।

जांच में सामने आया कि स्टे के कारण सौदा अटकने और आर्थिक दबाव से छुटकारा पाने के लिए बीना शर्मा, डॉक्टर अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने मिलकर अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या की सुपारी विनोद उनियाल के ड्राइवर पंकज राणा और उसके सगे भाई राजीव राणा को दी गई। इसके लिए 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से तीन लाख रुपये एडवांस के रूप में दे दिए गए थे। बाकी रकम हत्या के बाद देने की योजना थी।

बुधवार को तिब्बती मार्केट के भीड़भाड़ वाले इलाके में अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की और पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस साजिश में शामिल मृतक की मां बीना शर्मा, डॉक्टर अजय खन्ना और विनोद उनियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर पंकज राणा और राजीव राणा पहले ही पुलिस गिरफ्त में हैं। सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

आरटीओ दफ्तर में चली गोली! बाल-बाल बचे कर्मचारी….

Spread the News

Spread the Newsसरकारी दफ्तर में फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे कर्मचारी; प्रशासनिक अधिकारी पर फायरिंग का आरोप हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार शाम अचानक गोली चलने से हड़कंप मच…

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र…..

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। मौसम विभाग की ओर से 2 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल…