यहां फ्लाइओवर के नीचे शव मिलने से मचा हड़कंप…..

रुद्रपुर। नगर में नेशनल हाइवे पर फ्लाईओवर के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…