पुलिस को साथ लेकर शादी रुकवाने पहुंची युवक की पहली पत्नी, मचा हंगामा…..

ऊधमसिंहनगर। दिनेशपुर में एक शादी समारोह दौरान हंगामा हो गया। वहां पुलिस के साथ पहुंची दूल्हे की पहली ने आरोप लगाया युवक बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा है। हालांकि तब तक दूल्हा दुल्हन सात फेरे ले चुके थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार को माजरा हसन गदरपुर निवासी एक महिला थाने पहुंची और अपने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए विवाह रुकवाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई सोनिका जोशी पुलिस टीम पीड़िता को साथ लेकर मदनापुर गांव पहुंचीं।

जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले चुके थे। मंडप में पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी को देख खलबली मच गई और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

युवक पक्ष का कहना था कि पंचायत में समझौते के बाद दोनों पिछले छह साल से अलग-अलग रह रहे हैं और रजामंदी से जीवन बिता रहे हैं। वहीं, पहली पत्नी ने बिना तलाक दूसरी शादी को गैरकानूनी बताया। पुलिस ने मौके पर युवक और उसके परिजनों को बिना तलाक दूसरी शादी को अवैध बताया। बाद में पीड़िता को आरोपी पति के खिलाफ न्यायालय में जाने की सलाह देकर मामला कानूनी प्रक्रिया के लिए छोड़ दिया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…