पुलिस की स्पा सेंटरों पर छापेमारी, अनियमितताओं पर 10 से ज्यादा स्पा कराए बंद…..

रुद्रपुर। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने सोमवार को शहर के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने 10 से ज्यादा अवैध स्पा सेंटरों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक बार का भी चालान काटा है। टीम की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट ने मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। आरोप है कि टीम ने जब इन स्पा सेंटरों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे व फुटेज, लाइसेंस, मसाज कक्ष, कर्मचारियों के सत्यापन और संचालन से जुड़े दस्तावेजों समेत अन्य चीजों की जांच की तो कई खामियां मिलीं।

पुलिस ने इन स्पा सेंटरों का चालान काट कर ₹40,000 का जुर्माना वसूला है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 10 से ज्यादा अवैध स्पा सेंटरों का चालान काटे जाने के साथ ही उनमें अनिश्चितकाल के लिए ताले लगवाए गए हैं। इस दौरान टीम ने मॉल में ही एक बार में भी छापा मारा। वहां एक किशोर को शराब परोसी गई थी। इस पर पुलिस ने ₹10,000 का जुर्माना लगाया है। पुलिस के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…