पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 66 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार……

Spread the News

अल्मोड़ा। जिले में नशे के हिलाफ पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 66.288 किलो गांजा के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 16.57 लाख रुपये बताई जा रही है।

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी एवं एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अशोक द्वार के पास चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुंडई औरा कार को रोका गया। कार में सवार तीन युवकों ने खुद को पर्यटक बताते हुए ट्रॉली बैग में सामान होने की बात कही, लेकिन संदेह होने पर जब तलाशी ली गई तो बैगों में कपड़ों की जगह भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सराईखेत क्षेत्र से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद की ओर जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया।

इस मामले में कोतवाली रानीखेत में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस गांजा तस्करी के नेटवर्क, इसके स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश (25 वर्ष) निवासी काशीपुर खरमासी, अनमोल सिंह (25 वर्ष) निवासी रामनगर रोड, रम्पूरा काशीपुर और जसपाल सिंह (23 वर्ष) निवासी प्रतापपुर नंबर सात, थाना नानकमत्ता, तीनों जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…