बीमारी और आर्थिक तंगी से तंग आकर की भाई की हत्या, पुलिस ने किया मामले का सनसनीखेज खुलासा….

Spread the News

हल्द्वानी। बरेली रोड राममंदिर बगीचा क्षेत्र में बीमार सोनू जायसवाल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने मात्र चार घंटे में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई संदीप जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी और छोटे भाई की बीमारी से तंग आए आरोपी ने शराब के नशे में लौटे से वार कर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी संदीप जायसवाल अपने परिजनों के घर पहुंचा और वहां छोटे भाई सोनू जायसवाल के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव की कोशिश करने पर आरोपी ने परिवार को धमकाया और हमला जारी रखा। गंभीर चोट लगने के बाद सोनू जायसवाल को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे  अंकित जायसवाल की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…