फिर गर्माया ज्योति मेर हत्याकांड मामला, योगा सेंटर खोले जाने पर भड़का आक्रोश…..

Spread the News

हल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेरे की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। ज्योति की हत्या के बाद योगा सेंटर दोबारा खोले जाने की सूचना पर आक्रोशित पहाड़ी आर्मी के सदस्यों ने मुखानी स्थित सेंटर पहुंच जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और पहाड़ी आर्मी की महिला सदस्यों की तीखी नोक – झोंक भी हुई। महिलाएं योगा सेंटर को बंद कराने की मांग कर रही थी। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की। बाद में मौके पर पहुंचे कोतवाल विजय मेहता के समझाने पर सभी लोग वापस लौट गए।

प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल, जिला अध्यक्ष महिला प्रेमा मेर, गीता बिष्ट, कविता जीना, प्रदीप रौतेला, रमा पांडे, दीपा बोरा, हरेन्द्र राणा, विनोद बिष्ट, G C जोशी, अंजू पांडे, संजय आर्या, दिलीप चंद आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और…

विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

Spread the News

Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…