हल्द्वानी:- प्रतिभा सम्मान समारोह में 78 होनहार हुए सम्मानित…..

हल्द्वानी। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन नैनीताल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया । समारोह में जिले के हाई स्कूल व इंटर परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 78 छात्र छात्राओं के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में वर्ष 2025 में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत 14 शिक्षक शिक्षिकाओं को भी प्रतीक चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य डाइट भीमताल सुरेश चंद्र आर्य और विशिष्ट अतिथि एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी कनेक्शन की फाउंडर प्रीति सिकरी रही। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित होकर मेहनत करनी होगी व देश सेवा में अपना योगदान देना होगा।

विशिष्ट अतिथि प्रीति सिकरी ने बालिकाओं के शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर देने की बात कहते हुए कहां की उनके एनजीओ द्वारा अनेक विद्यालयों में बालिका शौचालय , सेनेटरी पैड, व कंप्यूटर आदि वितरित कर शिक्षा में अपना योगदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र टम्टा ने कहा कि एससी-एसटी टीचर एसोसिएशन सदैव प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा से संबंधित हर मुमकिन सहायता प्रदान करने का प्रयास करती है व आगे भी सदैव प्रयासरत रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री दीप दर्शन ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की मेहनत व समर्पण देश सेवा में एक अच्छे समाज का निर्माण करेगी।

कार्यक्रम में इंद्र कुमार आर्य, सुनीता आर्य, श्विजय कुमार, दुर्गा प्रसाद, गिरीश चंद्र बेरी, विपिन बिहारी, हरिश्चंद्र, रविकांत राजू, जगदीश विमल, हेमंत कुमार, हेमचंद, संजय कुमार, मनोज त्रिकुटी, किशोरी लाल टम्टा, बीना आर्य, कैलाश आगरकोटी, चंद्र आर्य, शोभा आर्य, सुरेंद्र कुमार , अजय कुमार, हीरालाल, शंकर लाल, उमाशंकर सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…