उत्तराखंड: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़,भीड़ में दबने से 6 श्रद्धालुओं की मौत…..

Spread the News

हरिद्वार। नगर स्थित लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा के केंद्र मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में कुछ ले जाने से करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसे की पुष्टि कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने की है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। 23 जुलाई को जलाभिषेक के बाद भी लाखों की तादाद में कांवड़िए और आम श्रद्धालु हरिद्वार में डटे हुए हैं। ऐसे में मनसा देवी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, वह काफी संकरा है और आमतौर पर मेले के दौरान इसे बंद रखा जाता है। लेकिन आज अत्यधिक भीड़ के चलते प्रशासन ने इसी रास्ते से श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रखी, जिससे हालात बिगड़ गए और भगदड़ मच गई। हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई।

फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…