उत्तराखंड हल्द्वानी: संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 230 ने किया रक्तदान

Spread the News

हल्द्वानी। संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन द्वारा पंचायत घर हल्दूचौड़ हल्द्वानी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चले शिविर में 230 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन पूर्व केबिनट मंत्री हरीश दुर्गापाल एवं ग्राम प्रधान मीना भास्कर भट्ट हल्दुचौड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा एवं बहूमूल्य योगदान हेतु भूरी भूरी प्रशंसा की । शिविर के दौरान 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निरंतर सत्संग चला। इस दौरान ऋषिकेश से पधारे संत निरंकारी मिशन के प्रचारक महात्मा सुरेन्द्र कथूरिया भी पहुंचे।

हल्दूचौड़ के मुखी पी एस बिष्ट ने बताया कि मिशन द्वारा अब तक 9,649 रक्तदान शिविरों के आयोजन से 14,30,692 युनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। बताया की संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक उत्थान के साथ साथ समाज कल्याण की गतिविधियों जिनमें मुख्यतः रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत सफाई अभियान स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना, वृक्षारोपण, महिला एवं बाल विकास सशक्तिकरण हेतु सुचारू रूप से चलाई जा रही योजनाएं, निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता इत्यादि सेवाएं सम्मिलित है ताकि समाज का समुचित विकास हो सके।

रक्त संग्रहित करने हेतु सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल , राजकीय सूशीला तिवारी अस्पताल और रेडक्रास हल्द्वानी ब्लड बैंक की टीमों ने सहयोग प्रदान किया।

  • Related Posts

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…

    बेजुबानों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी का काटा चालान..Video…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। पीरुमदारा की एसके पुरम कॉलोनी में कुत्ते के पिल्लों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते को डंडे से पीट…