बर्खास्त शिक्षक के घर से 2 तमंचे और 17 अवैध कारतूस बरामद,आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को दो तमंचों और 17 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने अवैध असलाह के नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है और परिवार के साथ विवाद करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, जहां से अवैध असलाह बरामद हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी मोबिन खान को हिरासत में लेकर उसके घर से 315 बोर और 12 बोर के दो तमंचे तथा विभिन्न बोर के कुल 17 कारतूस बरामद किए।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी अक्सर हथियार दिखाकर उन्हें धमकाता था और झगड़ा करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसे एक मामले में सजा भी हो चुकी है, जिसकी अपील उच्च न्यायालय में लंबित है। यह भी ज्ञात हुआ है कि आरोपी 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और मामले की गहन जांच जारी है। अभियान के तहत जिले में लगातार चेकिंग और छापेमारी की जा रही है ताकि अपराध और अवैध हथियारों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

  • Related Posts

    पानी के टैंक का ढोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की दम घुटने से मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गौलापार के मानपुर से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां घर में बनाए गए टैंक का डोला खोलने उतरे दो सगे भाइयों और मां की…

    शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, कोतवाली में शादी पर अड़ी…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली में पहुंची युवती ने अल्मोड़ा निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने आरोप लगाया कि एक…