
रुद्रपुर। कुट्टू का आटा खाने से 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई,जबकि छह मरीजों का इलाज जारी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दूषित आटे की आशंका जताई जा रही है।











