स्कूल से लौट रही 10 वीं की छात्रा हुई लापता, खेत में मिले कपड़े, इलाके में सनसनी….

Spread the News

हल्द्वानी। मोटाहल्दू क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही 10वीं की छात्रा के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं एक खेत में छात्रा के कपड़े मिलने से मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू स्थित निजी स्कूल में 10 वीं की 16 वर्षीय छात्रा बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग 2 बजे अपने घर के लिए निकली थी, लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं पहुँची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। छात्र के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा को खोजने के लिए सर्च अभियान शुरू किया।

इस दौरान गांव के ही निकट झाड़ियां में छात्र के कपड़े मिलने से परिजनों में खौफ और भय के कारण चीख पुकार मच गई। पुलिस ने कपड़े मिलने वाले क्षेत्र को सील कर दिया है इस दौरान फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्षी जुटाए और डॉग स्क्वॉड ने भी आसपास के क्षेत्र में सर्च कर छात्रा की खोज -बीन की। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

दिनदहाड़े छात्रा के गायब होने की घटना से लोगों में रोष है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है छात्र के घर और स्कूल के रास्ते की भी पुलिस जांच कर रही है पुलिस के अनुसार जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, गैस की कालाबाजारी कर अवैध रिफिलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बृहस्पतिवार को मिली सूचना पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण…

    स्कूल से घर लौटने के दौरान लापता 10 वीं की छात्रा दिल्ली से बरामद, महज 5 घंटे में पुलिस ने ऑपरेशन को दिया अंजाम….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। लालकुआं के मोटहल्दू क्षेत्र से लापता हुई 10 वीं की छात्रा को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर एसएसपी डॉ.…