उत्तराखण्ड हल्द्वानी: देखें Video – राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला नैनीताल के लिए हुआ रवाना, राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन……

Spread the News

हल्द्वानी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर आज शाम आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचीं। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी., तथा मेयर गजराज बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान राजभवन नैनीताल में ठहरेंगी, जहां आज रात वह राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

कल सुबह वह विश्व विख्यात कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी।

दौरे के उपरांत राष्ट्रपति मुर्मू हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की टीमें मार्गों पर मुस्तैद हैं और शहर में यातायात डाइवर्जन प्लान भी लागू किया गया है ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…