उत्तराखंडटिहरी। खाई में समाई तीर्थ यात्रियों से भरी बस, पांच की मौत कई घायल…….

Spread the News

टिहरी। यात्रियों की बस खाई में पलटने पांच लोगों की मौत, नरेंद्रनगर विकासखंड में कुंजापुरी मंदिर के पास भारत दर्शन की यात्रा पर आई यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में विभिन्न राज्यों के कुल 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों की दो बसें मां कुंजापुरी मंदिर से दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले मंदिर मार्ग पर एक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। बहुत से लोग घायल बताई जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है।

  • Related Posts

    उत्तराखंडहल्द्वानी:- नगर आयुक्त ने UUSDA के अधिकारियों के साथ रकसिया नाले का किया निरीक्षण….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम और UUSDA के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिरला स्कूल से प्रेमपुर लोशज्ञानी तक रकसिया नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले में जल प्रवाह…

    उत्तराखंडहल्द्वानी:-साइबर क्राइम की आशंका पर मुखानी की युवती को उठा ले गई फरीदाबाद पुलिस…….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। साइबर क्राइम की आशंका पर पुलिस द्वारा मुखानी थाना क्षेत्र की युवती को पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से क्षेत्र में खलबली मच…