रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में फैसला

Spread the love

दिल्ली। बीजेपी ने रेखा गुप्‍ता को द‍िल्‍ली का मुख्‍यमंत्री चुन ल‍िया है। तमाम अटकलों को दरक‍िनार करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व ने उनपर भरोसा जताया है। सुबह से कई नाम हवा में तैर रहे थे, लेकिन भाजपा विधायक दल की बैठक में जब उनके नाम का ऐलान हुआ तो बहुत सारे लोग आश्चर्यचक‍ित रह गए. हालांक‍ि, बाद में सबने उन्‍हें बधाई दी। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता कल दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा दिल्ली की शालीमारबाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी। पार्टी ने फिर जताया भरोसा, प्रताप बिष्ट फिर बने जिलाध्यक्ष भाजपा।

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास…


    Spread the love

    हल्द्वानी। विधायक के आवास पर बीड़ी के बंडल लेकर पहुंचे राज्य आंदोलनकारी, जानें क्या है मामला

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। बृहस्पतिवार को राज्य आन्दोलन हरीश पनेरु डीडीहाट विधायक विशन सिंह चूफाल के हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व में विधायक द्वारा दिए गए बयान  कि विधायको के…


    Spread the love