नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 31 नेताओं की सदस्यता की समाप्त, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

Spread the love

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हल्द्वानी नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 31 नेताओं को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर उनकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अनुमति और जिला प्रभारी कैलाश शर्मा से विचार-विमर्श के बाद यह कार्रवाई की। निष्कासित नेताओं में कई पूर्व और निवर्तमान पार्षद भी शामिल हैं। इन नेताओं ने विभिन्न वार्डों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इससे पहले, उत्तराखंड निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 47 नेताओं को भी भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था। इनमें देहरादून महानगर के कई नेता शामिल थे, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा या अन्य दलों से चुनाव में भाग लिया था। भाजपा ने यह कदम पार्टी अनुशासन को बनाए रखने और संगठन के खिलाफ कार्य करने वाले सदस्यों पर सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से उठाया है।


Spread the love
  • Related Posts

    होली से पहले पुलिस का अभियान, 28 अराजक तत्व हिरासत में…

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले भर…


    Spread the love

    नैनीताल जिले में 15 मार्च को होली का अवकाश घोषित

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल। जिलाधिकारी ने होली (छलड़ी) के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों और संस्थानों (बैंक, कोषागार और उपकोषागार को छोड़कर) में 15 मार्च 2025 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश…


    Spread the love