हल्द्वानी: महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी के ठीक सामने महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम महिला पति को ढूंढने टीपी नगर गई थी। इस दौरान एक शोहदे ने महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी। वह यही नहीं रुका उसने एक हजार रुपये उसे दिखा कर साथ चलने की पेशकश भी रख दी।हालांकि महिला इससे डरी नहीं और पत्थर लेकर आरोपी के पीछे दौड़ी, लेकिन आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम तक जब उसके पति घर नहीं लौटे तो वह पति को तलाशने निकल पड़ी। रात करीब 8 बजे महिला टीपीनगर चौकी के बगल में स्थित पालम सिटी पहुंची तो एक स्कूटी सवार युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। जहां छेड़छाड़ करते हुए उसने एक हजार रुपए लेकर महिला को अपने साथ चलने को कहा। महिला के पूछने पर उसने अपना नाम हरीश बताया। महिला ने जब उसके साथ जाने से इंकार किया तो वह पुलिस चौकी के सामने ही जबरदस्ती करने लगा। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन कोई आगे नहीं आया तो महिला खुद पत्थर लेकर आरोपी को मारने के लिए दौड़ी लेकिन वह भाग खड़ा हुआ।

कोतवाल प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास की सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    होली से पहले पुलिस का अभियान, 28 अराजक तत्व हिरासत में…

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी। होली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस ने अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले भर…


    Spread the love

    नैनीताल जिले में 15 मार्च को होली का अवकाश घोषित

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल। जिलाधिकारी ने होली (छलड़ी) के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों और संस्थानों (बैंक, कोषागार और उपकोषागार को छोड़कर) में 15 मार्च 2025 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश…


    Spread the love